VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:21 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:21 am

उज्जैन : कलेक्टर ने बचाई जान

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बने ‘राहवीर’ घायल युवक की बचाई जान; कहा – हादसों मेंआगे आकर मदद करना जीवन बचा सकता है

उज्जैन। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सिंहस्थ कुंभ से जुड़े कार्यों के निरीक्षण के लिए जाते वक्त बड़नगर रोड पर उनकी नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और मौके की स्थिति देखी। घायल की हालत गंभीर होने पर कलेक्टर ने बिना देरी किए उसे दूसरी गाड़ी से चरक अस्पताल भिजवाया, ताकि समय पर इलाज मिल सके। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर में इलाज दिलाने के उद्देश्य से शासन की राहवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

मदद करना जीवन बचा सकता है

कलेक्टर ने खुद राहवीर बनकर न सिर्फ घायल की मदद की, बल्कि आम नागरिकों कोभी संदेश दिया कि ऐसे हादसों में आगे आकरमदद करना जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहाकि अगर लोग संवेदनशील बनें, तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों  में बड़ी कमी लाईजा सकती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर