VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:44 pm

उज्जैन : संभाग जलापूर्ति में अव्वल

उज्जैन संभाग बना हर घर जल उपलब्धि प्राप्त करने वाला संभाग

शब्द अग्नि / भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए जल जीवन मिशन को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प और निरंतर प्रयासों ने नई ऊँचाई प्रदान की है। इसी का परिणाम है कि उज्जैन संभाग ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए यह सुनिश्चित कर दिया है कि यहाँ के सभी ग्रामीण घरों तक अब नल से शुद्ध पेयजल पहुँच रहा है। ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पानी का यह अधिकार निरंतर और सुरक्षित रूप से उपलब्ध हो रहा है, जिससे पूरे उज्जैन संभाग को गर्व के साथ ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को पूर्ण करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक राहत मिली है। पहले गांवों की महिलाएँ दूर-दूर तक पानी लाने के लिए कठिनाई झेलती थीं, कीमती समय और श्रम दोनों व्यय होते थे। अब घर के आँगन में नल से जल उपलब्ध होने से न केवल उनका सम्मान बढ़ा है। बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वच्छता और आजीविका के बेहतर अवसर भी मिले हैं। स्वच्छ पानी के कारण जलजनित बीमारियों में कमी से ग्रामीण स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार हुआ है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर