मंदिर में देश के बड़े कलाकार संस्कृति और इतिहास की देंगे प्रस्तुति
शब्द अग्नि / उज्जैन के महाकाल मंदिर के शक्ति पथ पर 10 से 14 जनवरी तक होने वाले महाकाल महोत्सव में 5 दिनों भगवान महाकाल को समर्पित कार्यक्रम होंगे। जिसमें देश भर के बड़े कलाकार शैव परंपरा से संबंधित संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के लिए मंगलवार को एक बैठक महाकाल मंदिर में रखी गई है। जिसमें 5 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह (कलेक्टर), मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे। यह महोत्सव पूरी तरह से शैव परंपरा पर केंद्रित होगा। इसमें नृत्य, संगीत, नाट्य और अन्य कला विधाएं शामिल होंगी, जो भगवान शिव और शैव दर्शन पर आधारित होंगी। देश के चुनिंदा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी- शैव संस्कृति, इतिहास और कला को दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें शिव के रूप, शैव तीर्थों और शैव संतों की जीवनगाथा होगी। आयोजन 10 से 14 जनवरी तक होगा। नई शुरुआत है। देश के चुनिंदा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। प्रथम कौशिक प्रशासक, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति
Author: Shabd Agni
.
