VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 2:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 2:42 pm

उज्जैन : लापता नाबालिग इंदौर से बरामद-रेप,

बुर्के में भगाया, दोस्त को सौंपा

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इंदौर के आजाद नगर इलाके से बरामद कर लिया है। लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ मिली, और रेस्क्यू के वक्त भी वह बुर्का पहने हुए थी । पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में और आरोपियों के जुड़ने की संभावना ताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी की सुबह करीब 10:47 बजे लड़की उस वक्त घर से निकली, जब उसकी मां काम पर जा चुकी थी। CCTV फुटेज में सामने आया है कि मोईन नामक युवक एक्टिवा से उसका पीछा करता हुआ नजर आया। घर से कुछ दूरी पर उसे एक्टिवा पर बैठाया गया। जांच में सामने आया कि मोईन ने लड़की को या टावर के पास उतारा, जहां पहले से उसका नाबालिग बॉयफ्रेंड मौजूद था। इसके बाद दोनों बस स्टैंड के जरिए इंदौर पहुंचे और आजाद नगर इलाके में रुके। 3 फरवरी को चिमनगंज मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई FIR के बाद पुलिस ने परिवार, सहेलियों और संदिग्धों से पूछताछ की। मोबाइल चैट और तकनीकी इनपुट के आधार पर 4 फरवरी की शाम को पुलिस ने लड़की को इंदौर से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बयान में दुष्कर्म की बात कही, जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाने हैं। मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी आना बाकी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 6 महीने पहले अहमद नगर निवासी एक नाबालिग ने पीड़िता से संपर्क बनाया। शुरुआती जांच के अनुसार बाद में दोनों के बीच दूरी बढ़ी और आरोपी ने अपने एक नाबालिग दोस्त को लड़की के संपर्क में बनाए रखा । मोबाइल चैट की जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता की कुछ सहेलियों की भूमिका ब्रेनवॉश और संपर्क बनाए रखने में रही, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं के आधार पर आगे और आरोपियों के नाम जुड़ सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर