VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 7:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:05 am

उज्जैन : यातायात बदलेगा. कई मार्ग प्रतिबंधित

शब्द अग्नि / उज्जैन। नव वर्ष और साल के अंतिम दिनों में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए उज्जैन पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल और प्रतिबंधित मार्ग तय किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए महाकालेश्वर परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात पुलिस विभाग के डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि जाम से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को श्री महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष यातायात और पार्किंग योजना बनाई गई है।
31 दिसंबर की शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के कुछ मार्गों पर चौपहिया और तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये प्रतिबंध 31 दिसंबर की शाम 4 बजे से लागू होंगे। प्रतिबंधित मार्गों में हरिफाटक टी ब्रिज से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक, जंतर मंतर से जयसिंह पुरा, चारधाम पार्किंग तक, शंकराचार्य चौक से दानीगेट तक, भूखीमाता टर्निंग से नरसिंह घाट तक, दौलतगंज से लोहे के पुल की ओर, कंठाल से छत्रीचौक तक तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तक, दानीगेट से गणगौर दरवाजा तक, केडी गेट से कमरी मार्ग तक और भार्गव तिराहे से टंकी चौराहा तक शामिल हैं।
श्रद्धालु के वाहन यहां होंगे पार्क
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। इंदौर, देवास और मक्सी मार्ग से आने वाले चौपहिया वाहनों को कर्कराज और भील समाज पार्किंग में पार्क किया जा सकेगा। बड़नगर, नागदा और आगर मार्ग से आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए हर सिद्धी की पाल पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त, इंदौर, देवास और मक्सी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए नृसिंह घाट पर भी पार्किंग उपलब्ध होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर