VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 9:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 9:59 pm

भतीजे का बचाव करने आए चाचा पर चाकू से हमला

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। एमआईजी इलाके में रहने वाले एक युवक और उसके चाचा पर इलाके में रहने वाले एक बदमाश ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना किसी कारण के विवाद कर रहा था। उसने चाकू निकाल लिया। जब परिवार के लोग उसे समझाने पहुंचे तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिवार के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था। एमआईजी पुलिस ने बताया कि राधेश्याम वर्मा निवासी कन्हैयालाल पाटनीपुरा की शिकायत पर पुलिस ने ऋषभ पुत्र दिलीप साहू, निवासी पाटनीपुरा के खिलाफ चाकूबाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। राधेश्याम निजी नौकरी करता हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को उनके घर के सामने उनका भतीजा शशांक अपने दोस्त भोला के साथ वहीं रहने वाले ऋषभ साहू से बात कर रहा था। इसी दौरान ऋषभ ने अचानक विवाद शुरू कर दिया और हाथ में चाकू निकाल लिया। जब राधेश्याम उसे समझाने पहुंचा तो आरोपी ने अपशब्द कहे और कहा कि वह उनके विवाद में बीच में क्यों आ रहा हैं। इसी दौरान आरोपी ने राधेश्याम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर उनकी पत्नी निकिता और बेटी भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में दंपती थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराई। इसी इलाके में दूसरी घटना विशाल कुशवाह के साथ हुई। विशाल पांचू कुमारी की चाल में रहता है। आरोपी अमन यादव और सुनील नागवंशी ने हमला कर दिया। सात दिन पहले विशाल का अमन से विवाद हुआ था। घटना के दौरान सुनील ने अपशब्द कहे और अमन ने चाकू निकालकर विशाल के पैर में वार कर दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर