शब्द अग्नि न्यूज़ : इंदौर। अफसर जहां अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ सिपाही सोशल मीडिया पर उसकी खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
डीआरपी लाइन से सामने आया ताजा मामला इसका बड़ा उदाहरण है। एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाया, जिसमें बिना हेलमेट बाइक पर तीन सवारी बैठी है। ये वीडियो शराब पीने के लिए प्रेरित करने वाला है। पुलिसकर्मी ने इसे अपने लाखों फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर अपलोड कर दिया। हांलाकि बाद में डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक लाखों लोग वीडियो देख चुके थे।

पुलिस लाइन इंदौर का यह वीडियो पुलिसकर्मी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था।
वीडियो में वह अपने पुलिसकर्मी दोस्त कुलदीप और अन्य साथियों के साथ दिखाई देते हैं। जयवीर इसी वीडियो में डीआरपी लाइन में पैदल जाता
है, जहां कुलदीप और बाइक पर बैठा दूसरा पुलिसकर्मी उसे रोकता है। इसके बाद वे शराब की बोतल दिखाकर उसे साथ चलने के लिए प्रेरित कहते हैं। जयवीर और कुलदीप बीडीएस और डॉग स्क्वॉड में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस परिसर में इस तरह के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालना नियम के विरुद्ध है। जबकि जयवीर सिकरवार के 4 लाख 46 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पसंद भी किए जाते हैं,
इस तरह के वीडियो विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं।
वीडियो वायरल और कार्रवाई होने के डर से तीनों ने माफी मांग ली है। नशे की रोकथाम को लेकर अफसर मुहिम चला रहे हैं। कमिश्नर के आदेश पर शहरभर में देर रात तक पुलिस चेकिंग भी की जाती है। वहीं, छत्रीपुरा के हेड कॉन्स्टेबल संजय राठौर और सिपाही संजय गली-मोहल्लों में शिक्षा देने जैसी मुहिम सालों से चला रहे हैं।
Author: Shabd Agni
.
