फिर मिले विराट और अनुष्का
शब्द अग्नि न्यूज़ । वृंदावन। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जब हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तो उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों के गले में तुलसी की माला थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। और अब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन के केली कुंज धाम पहुंचे। पिछले तीन साल में यह चौथी पांचवी बार है, जब अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि, उनकी ज्यादातर मुलाकातें गोपनीय ही रहीं। अब हाल ही अनुष्का और विराट जब पहुंचे, तो उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
Author: Shabd Agni
.
