राष्ट्रीय योजन इकाई
अग्नि न्यूज़ । इंदौर | शासकीय संस्कृत महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा गोदग्राम ग्राम जंबूर्डी हप्सी में सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन हुआ। जिसमें ग्राम के सरपंच श्री राधेश्याम मायडा , महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विमला गोयल, डॉ विनायक पांडे संस्कृत विभागाध्यक्ष और श्री गोपाल दास बैरागी आदि शिविर के समापन पर उपस्थित हुए सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । सात दिवसीय आवासीय शिविर का प्रतिवेदन एनएसएस अधिकारी डॉ एम एल चौहान ने प्रस्तुत किया । सरपंच श्री राधेश्याम मायडा ने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। डॉ विनायक पांडे ने छात्रों से अपने प्रथम शिविर के विषय में अनुभव साझा किया और आशीर्वाद प्रदान किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर विमला गोयल ने भी स्वयंसेवकों को अनुशासन नैतिक शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा आदिवासी आंचलिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ग्राम वासियों ने सराहना की इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। अंत में आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर एम एल चौहान ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल दास बैरागी ने किया।
Author: Shabd Agni
.
