VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 6:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:49 am

औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा वॉक थान का आयोजन

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा समाज के सदस्यों के लिए औदुम्बर ब्राह्मण महासभा भवन धर्मशाला जूनी इंदौर से गांधी चौक गांधी नगर इंदौर तक 11 किलोमीटर की लॉन्ग वॉक ‘वॉक थान’ 15 मार्च रविवार को प्रातः 6:30 बजे से रखी गई है। यह जानकारी महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं वॉक थान प्रवर्तक प्रमोद दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि वॉक थान में सम्मिलित होने के लिए उमेश द्विवेदी महासचिव महासंघ को 5 मार्च तक पंजीयन करवाना आवश्यक है। सभी प्रतिभागियों को महासंघ द्वारा टी शर्ट दी जाएगी। वॉक थान के संचालन हेतु गांधीनगर इंदौर में आयोजित बैठक में प्रदीप जोशी, अनिल शर्मा, अनिल जोशी, प्रमोद दुबे, प्रह्लाद दुबे, अनूप शर्मा, राघव दुबे, अथर्व दुबे, योगेश द्विवेदी उमेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर