VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:26 pm

जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य की विरासत-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री नड्डा और लोक निर्माण मंत्री सिंह ने सराहा रानी दुर्गावती का विजन
शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के ऐतिहासिक ‘जल मंदिर’ और ‘वीर बावड़ी’ परिसर का शुक्रवार को भ्रमण कर पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रमाण है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने बावड़ी की वास्तुकला और इसके पुनरुद्धार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को इससे परिचित कराना है। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित अद्वितीय स्थापत्य अवलोकन के दौरान अवगत कराया गया कि यह बावली केवल एक जल संरचना नहीं है, बल्कि यह गोंडवाना साम्राज्य की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित यह ‘वीर बावड़ी’ वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रकृति प्रेम और लोक कल्याणकारी नीतियों का जीवंत प्रमाण है। उस दौर में जल संरक्षण को लेकर जो तकनीक अपनाई गई थी, उसका यह एक बेजोड़ नमूना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर