इंदौर में जल संकट !
इंदौर। भागीरथपुरा में मंगलवार को पानी की टंकी पर जल समस्याओं की सुनवाई हुई। शिकायत दर्ज कराने कम लोग पहुंचे थे। टंकी पर पहुंचे निवासियों ने बताया कि पानी की लाइन बदलने के लिए सड़क कई जगह खोदी गई है। इसी कारण पानी के टैंकर समय पर नहीं आ रहे हैं और उन्हें जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अफसरों ने बताया कि अधिकांश गलियों में पानी की नई लाइन बिछा दी गई है। अब टेस्टिंग के बाद सड़क को समतल किया जाएगा। गांधीहाल पानी की टंकी पर पांच लोग ही अपनी समस्याएं लेकर आए। समीप की एक बस्ती के लोग गंदे पानी की समस्या लेकर पहुंचे, जिस पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बस्ती में नए पाइप डालने का प्रस्ताव तैयार है।
Author: Shabd Agni
.
