इंदौर होते हुए दिल्ली जा रहे थे दिल्ली-हरियाणा के 3 अंतरराज्यीय बदमाश पुलिस ने रास्ते मे ही धर दबोचा
शब्द अग्नि / इंदौर,
राऊ। दिल्ली हरियाणा के तीन बदमाशों को राऊ पुलिस ने 4 देशी पिस्टल 2 मैगजीन सह सहित धर दबोचा है बदमाश खरगौन जिले की एक गाँव से हथियार खरीद कर ले जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर पपाया ट्री होटल के पास पुलिस ने बदमाशों की बस को चेकिंग पॉइंट लगा कर रोका उसमें बैठे बदमाशों के बैग से हथियार बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया पकड़ाए आरोपियों के नाम सुमित (23) पिता ओमप्रकाश निवासी बरवाला, जिला हिसार, हरियाणा, अमन (28) पिता ओमप्रकाश सेरावत निवासी बवाना, दिल्ली और विक्रम (21) पिता सुरेश सिंह निवासी हसनगढ़, थाना बरवाला, जिला हिसार. हरियाणा है।
इंस्टाग्राम के जरिए किया सौदा

बदमाशों ने हथियारों का सौदा इंस्टाग्राम के जरिए किया जब का मोल भाव हो गया तो बदमाश डिलीवरी लेने के लिए उज्जैन इंदौर होते हुए खरगौन पहुंचे वहां सिगलीकर से हथियार लेकर वापस जाते हुए धराए
Author: Shabd Agni
.
