VISITORS

0 0 6 0 7 3

February 12, 2026 2:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 2:10 pm

वेस्टइंडीज ने ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया

रदरफोर्ड की विस्फोटक पारी और मोती की फिरकी का कमाल
शब्द अग्नि न्यूज़ । वानखेड़े। टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को 30 रन से शिकस्त दी। शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 76 रन की तूफानी पारी और गुडाकेश मोती की घातक स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह कैरेबियाई टीम के पक्ष में मोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की पारी इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने मात्र 8 रन पर शाई होप और बैंडन किंग के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोस्टन चेज (34 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। शिमरॉन हेटमायर ( 23 रन) ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन टीम की रनगति धीमी रही और 10 ओवर में स्कोर 79/4 था । ऐसे मुश्किल समय में शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को नई दिशा दी। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। रदरफोर्ड ने कप्तान रोवमैन पॉवेल ( 14 रन) के साथ 51 रन की साझेदारी की और फिर जेसन होल्डर (17 गेंदों में 33 रन, 4 छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े।
आखिरी 10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 117 रन बटोरे, जिससे टीम 196 के मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद (2/16 ) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
इंग्लैंड की पारी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत विस्फोटक रही। फिल सॉल्ट (14 गेंदों में 30 रन) ने दूसरे ओवर में 24 रन बटोरकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में इंग्लैंड का स्कोर 67/1 था। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जोस बटलर (21 रन) और जैकब बेथेल (33 रन) अच्छी लय में दिखे, लेकिन वे भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने मैच का रुख पलट दिया। गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने टॉम बैटन और जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया। मोती ने कप्तान हैरी ब्रूक (17 रन) का भी महत्वपूर्ण विकेट लिया। रोस्टन चेज और अकेल होसिन ने भी किफायती गेंदबाजी की। इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। सैम करन 43 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर