VISITORS

0 0 6 7 9 7

March 10, 2026 7:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 10, 2026 7:38 pm

पारिवारिक विवाद में महिला ने किया सुसाइड

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कनाडिया इलाके में रहने वाली एक महिला ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि वह परिवार के लोगों से बात कर रही थी। कुछ देर बाद कमरे में चली गई और दरवाजा लगा लिया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। शाम को उसे फंदे पर लटके देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कनाडिया पुलिस के मुताबिक आयुषी ( 33 ) पति अर्पित केसरे निवासी अरावली परिसर कनाडिया ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि आयुषी को परिजनों ने फंदे पर देखा था। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। आयुषी के परिजनो ने बताया कि वह शनिवार का हाल में बैठकर सास ससुर से बात कर रही थी। इसी दौरान वह उठकर कमरे में चली गई। बाद में काफी देर तक बाहर नही आई। आयुषी के पति निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर