VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:38 am

नाजिर के सिर पर महिला ने जूता मारा, एफआईआर दर्ज

|फैमिली कोर्ट में हंगामा
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। संयोगितागंज स्थित कुटुंब ( फैमिली) न्यायालय में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कोर्ट में मौजूद एक नाजिर के सिर पर महिला ने जूता मार दिया। घटना के बाद नाजिर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संयोगितागंज थाना पुलिस के अनुसार राकेश कुमार गुप्ता निवासी आनंद वैली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राकेश फैमिली कोर्ट में नायब नाजिर के पद पर पदस्थ हैं। राकेश गुप्ता ने बताया कि वे कोर्ट परिसर में अपनी सीट पर बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान श्रद्धा सिंह पंवार पत्नी गजेंद्र सिंह पंवार निवासी स्लाइस – 3 स्कीम नंबर 103 उनकी टेबल पर पहुंचीं और अपने बाउचर भुगतान को लेकर सवाल करने लगीं। नाजिर के अनुसार उन्होंने महिला को बताया कि उनका बिल पहले रिजेक्ट हो गया था, जिसे पुनः जनरेट कर कोषालय भेज दिया गया है और 2-3 दिन में भुगतान हो जाएगा। इस बात पर महिला अचानक आक्रोशित हो गई। आरोप है कि उसने टेबल पर रखी नोटशीट और अन्य सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, साथ ही अपशब्द कहने लगी। विवाद बढ़ने पर महिला ने नाजिर के सिर पर जूता मार दिया। घटना के दौरान कोर्ट में मौजूद वकील और अन्य लोग बचाव के लिए आगे आए। इसके बावजूद महिला गाली-गलौज करती हुई कमरे से बाहर निकल गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद नाजिर राकेश गुप्ता ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, अभद्रता और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर में इस तरह की अव्यवस्था और शासकीय कार्य में बाधा को गंभीरता से लिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर