VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 6:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:50 am

12 साल के खिलाड़ी से हारे विश्व चैंपियन गुकेश

 भारी पड़ गई ये गलती, उलटफेर का शिकार हुए
शब्द अग्नि / नई दिल्ली। विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को फिड विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में 12 साल के खिलाड़ी सर्गेई स्लोकिन से हार का सामना करना पड़ा। गुकेश को एक गलती भारी पड़ गई और वह इस युवा फिडे मास्टर के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए। विश्व खिताब जीतने के बावजूद गुकेश को तीसरे दौर के तनावपूर्ण मुकाबले में युवा फिडे मास्टर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
स्लोकिन ने गुकेश को चौंकाया
विश्व चैंपियन गुकेश की ब्लिट्ज रेटिंग 2628 है, जो स्लोकिन की लगभग 2400 की रेटिंग से 228 अंक ज्यादा है। दोनों खिलाड़ियों के स्तर में भी काफी बड़ा अंतर है। केश एक सुपर ग्रैंडमास्टर हैं जिनकी क्लासिकल रेटिंग 2750 से ऊपर है। दूसरी तरफ स्लोकिन के पास फिडे मास्टर का टाइटल है, जो ग्रैंडमास्टर से दो स्तर नीचे है। इस बड़े अंतर के बावजूद स्लोकिन ने गुकेश का डटकर मुकाबला किया।
किस तरह जीती बाजी हारे गुकेश
स्लोकिन के खिलाफ गुकेश अच्छी स्थिति में थे और मुकाबला अपने नाम करने के करीब थे। लेकिन 70वें चाल में मैच का रुख पूरी तरह बदल गया और गुकेश वापसी नहीं कर सके। काले मोहरों से खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर केश के पास सिर्फ आठ सेकेंड बचे थे, जबकि स्लोकिन के पास लगभग 13 सेकेंड थे। इस समय युवा प्रतिभा ने हाथी की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया। गुकेश एक प्यादा पीछे थे, लेकिन यह अदला-बदली खेल को ड्रॉ करवा सकती थी। गुकेश ने हालांकि हाथी की अदला-बदली के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और जीतने की संभावना बनाए रखने के लिए 70Rf4 चला। यह फैसला महंगा साबित हुआ। स्लोकिन ने इस मौके का सटीक फायदा उठाया और जल्द ही एक बिशप जीत लिया। इसके बाद केश की स्थिति बिगड़ने लगी और उनके पास लड़ने के लिए कोई प्यादा नहीं बचा था, इसलिए उन्होंने लगभग 10 चालों के बाद हार मान ली ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर