VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 11:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:56 am

नंदलालजी बोडिया की जन्मतिथि पर माल्यार्पण

शब्द अग्नि  न्यूज़ /इंदौर। क्षय पीड़ित सहायक संघ के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नंदलाल बोडिया की जन्म तिथि क्लाथ मार्केट हॉस्पिट नर्सिंग कॉलेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर मनाई गई।
कार्यक्रम में संघ के संरक्षक डॉक्टर जीडी नागर अध्यक्ष एच एल जैन, डॉ. विजय छजलानी, सचिव जयप्रकाश महेश्वरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र भटेवरा, आशीष शुक्ला एवं कमल किशोर गहलोत व अन्य सदस्य उपस्थित थे। क्षय पीड़ित सहायक संघ विगत 75 वर्षों से क्षय पीड़ित मरीजों की सहायता करता आ रहा है। संघ द्वारा मल्हारगंज टीवी हॉस्पिटल पर नंदलाल बोडिया की जन्म तिथि के अवसर पर गरीब टीवी मरीजों में कंबल एवं फलों का वितरण संघ के अध्यक्ष एच एल जैन, डॉ. विजय छजलानी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. मोईज अली आसिफ, सचिव जयप्रकाश महेश्वरी, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला व मल्हारगंज टीबी हॉस्पिटल के आकाश शर्मा, मनमय शर्मा, कैलाश वर्मा, भारत कपूर, शैलेंद्र पवैया, सिद्धांत तिवारी, श्रीमती रीना खन्ना, श्रीमती सुषमा शर्मा, मनोहर सिंह अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। क्षय पीड़ित सहायक संघ प्रति माह गरीब टीवी मरीजों आपका हार्दि किया को अनाज वितरण आवश्यक दवाइयां गरीब मरीजों को आने-जाने हेतु किराया अन्य आदि व्यवस्थाएं करता है। संस्था इस हेतु शासन से किसी भी प्रकार की राशि का सहयोग नहीं लेती है। समस्त गतिविधियां समाज व अन्य गणमान्य द्वारा दी गई दान राशि से संचालित की जाती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर