शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भंवरकुआ पुलिस के अनुसार भावना नगर निवासी मोहित आर्य ( 19 ) पिता दीपक आर्य ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सबसे पहले उसके चाचा रवि ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने बताया कि मोहित नगर निगम की कचरा गाड़ी पर हेल्पर था। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि मोहित का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो । मोहित तीन भाइयों में बीच का था। पिता मंडी में लोडिंग वाहन चलाते हैं। मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक सतीश अंजना ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: Shabd Agni
.
