मोबाइल में मिले मंगेतर के मिस्ड कॉल
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। खजराना इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खजराना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अक्षय पुत्र रामनाथ निवासी श्रीराम नगर के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल में मंगेतर के कई मिस्ड कॉल मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले अक्षय अपने भाई अमित के पास रहने इंदौर आया था। उसके माता-पिता मूल रूप से टिमरनी (हरदा) के रहने वाले हैं। अक्षय कांच का काम करता था और कुछ महीने पहले ही उसकी एक युवती से सगाई हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध भी थे।
Author: Shabd Agni
.
