VISITORS

0 0 6 0 4 9

February 11, 2026 8:03 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 8:03 pm

युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। हीरानगर इलाके में एक युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका दोस्त रात में कमरे में पहुंचा तो वह फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक युवती ने उसके खिलाफ नरसिंहपुर जिले में महिला संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक इंदौर आकर रहने लगा और संभवतः इसी कारण तनाव में था। हीरानगर पुलिस के अनुसार, बंटी ( 25 ) पुत्र पर्वत सिंह मेहरा निवासी कबीटखेड़ी ने अपने कमरे में फांसी लगाई। दोस्त अमित ने उसे फंदे पर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बंटी मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला था और चार दिन पहले ही किराए के कमरे में अपने दोस्त के पास रहने आया था। अमित ने बताया कि इससे पहले बंटी बाणगंगा इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता और भाई हैं। बंटी ने उसे युवती के प्रकरण के कारण घर छोड़ना पड़ा, यह भी बताया था। टीआई सुशील पटेल के अनुसार, अभी तक बंटी के पिता से बात नहीं हो पाई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर