VISITORS

0 0 6 3 5 8

February 21, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 10:38 am

एयरपोर्ट क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लोगों ने सुबह एक युवक को फंदे पर लटका देखा और तुरंत सूचना दी।
राम शाक्य ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया और जांच की गई। युवक की पहचान अमन पुत्र पंकज निवासी बाबू मुराई कॉलोनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही उसकी बहन गुट्टी को मौके पर बुलाया गया। उसने बताया कि अमन रात से घर नहीं लौटा था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक अमन कुछ समय से डिप्रेशन में था और छोटा-मोटा काम करता था। घर में उसके माता-पिता रहते हैं और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर