VISITORS

0 0 7 1 8 6

March 31, 2026 1:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 1:55 pm

इंदौर : सड़क हादसे में युवक की मौत

शब्द अग्नि / इंदौर। पलासिया इलाके में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पलासिया थाने के एसआई मदनसिंह बरडे ने बताया कि मृतक की पहचान बबलू (18), पुत्र अर्जुन, निवासी संजीवनी नगर, खजराना के रूप में हुई है। शनिवार शाम वह ग्रेटर कैलाश अस्पताल के पास बाइक से जा रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। राहगीरों ने उसे घायल हालत में एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिस बाइक से बबलू की टक्कर हुई थी, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। रविवार सुबह बबलू के परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि बबलू अपने दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था। बबलू का परिवार मूल रूप से निमाड़ क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई मदनसिंह के अनुसार, हादसे में शामिल दूसरे वाहन की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर