VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 3:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 3:19 pm

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मैराथन में युवा

 सीनियर सिटीजन और संस्थाएं सेहत के लिए लगाएंगी दौड
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। इंदौर मैराथन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। सेहत के लिए एकजुट होकर दौड़ने का समय अब करीब आ गया है। 1 फरवरी को होने वाली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मैराथन को लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि इस साल मैराथन में युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की बढ़ती जागरूकता इस आयोजन को और खास बना रही है।
समाज के लोग भी होंगे शामिल
महेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्य नारायण मंत्री ने कहा कि समाज के लोग हर वर्ष उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।
अग्रवाल समाज के विष्णु बिंदल ने मैराथन को फिटनेस का उत्सव बताते हुए कहा कि यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है, जिसका समाज हर साल बेसब्री से इंतजार करता है। एक्रोपोलिस इंजीनियरिंग कॉलेज के गौरव सोजतिया ने कहा कि आज की जेन-जी को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने की जरूरत है और मैराथन इसके लिए बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण में ऐसे खेल आयोजनों की अहम भूमिका है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सिंबायोटेक फार्मालैब्स की एचआर प्रेसीडेंट कशिश सतवानी ने बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से मैराथन से जुड़ी हुई है। यह दौड़ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है और कर्मचारियों के बीच टीम भावना को भी मजबूत करती है। मैराथन के सचिव सुमित रावत ने बताया कि रजिस्ट्रेशन जारी हैं और इच्छुक प्रतिभागी अंतिम समय का इंतजार न करें। बीते वर्ष अधिक भीड़ के चलते दो दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा था। प्रतिभागी www. indoremarathon.com पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर