VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:28 am

खरगोन: इंदौर की घटना पर युकां ने दिया ज्ञापन

युवक कांग्रेस खरगोन ने इंदौर में दूषित पानी को लेकर हुई घटना को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंप भ्रष्टाचार को लेकर उचित कार्यवाही की मांग की

शब्द अग्नि /अनस खान/खरगोन, युवक कांग्रेस खरगोन 185 विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा के नेतृत्व में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई दुखद मृत्यु एवं बीमार होने पर युवक कांग्रेस खरगोन ने आक्रोश जताते हुए, निष्पक्ष जांच कराने हेतु एवं दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की गई,

ज्ञापन के माध्यम से मृतकों व पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग 

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि दूषित पानी पीने के कारण हुई मृत्युओं के परिजनों को एक – एक करोड़ रुपए एवं मरीजों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा उनका निःशुल्क इलाज कराने की भी मांग की गई तथा एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा का कहना है एक तरफ इंदौर प्रदेश में सबसे स्वच्छ शहर है दूसरी तरफ यह जहरीला पानी पिलाकर यह स्वयं ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार कर इंदौर को सिर्फ कागजों में स्वच्छ दिखा दिया है, यह भाजपा सरकार भ्रष्टाचार कर कब तक मौत का खेल करते रहेगी, पहले कप सिरप के रूप में ओर अब पानी के रूप में मध्यप्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के द्वारा ज़हर दिया जा रहा है यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एवं जिला अध्यक्ष रजत डंडीर का कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री है नगरीय प्रशासन मंत्री इंदौर के है इंदौर के नगर निगम में महापौर भाजपा के है इन सभी की नाक के नीचे जनता को पानी के रूप में जहर पिला दिया गया है,

ज्ञापन देने जाते हुए रजत डंडीर, शाहरुख़ मिर्जा व युवक कांग्रेस कार्यकर्ता 
ज्ञापन देने जाते हुए रजत डंडीर, शाहरुख़ मिर्जा व युवक कांग्रेस कार्यकर्ता 

 

 

 

 

 

 

 

 

ज्ञापन देते समय युका प्रदेश महासचिव प्रशांत सावले, युका जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, युका जिला महासचिव शाकिब कुरैशी, युका पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुल्तान भुट्टो, युका भगवानपुरा विधानसभा अध्यक्ष रवि वास्कले, युका खरगोन शहर अध्यक्ष तैयब बोहरा, युका गोगावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव, रिंकू नेता, जरजिस खान, विशाल वर्मा, सनव्वर मिर्ज़ा, अमजद खान, राहुल वास्कले, समीर खान , दीपक राठौर, निलेश सागौरे , रविन्द्र यादव, आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर