VISITORS

0 0 6 0 1 7

February 11, 2026 5:23 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 5:23 am

जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया,

गेंदबाजों के बाद चमके बेनेट
शब्द अग्नि न्यूज़ । कोलंबो। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की बेहतरीन बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया। टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान की पारी 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट कर दी और फिर 13.3 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीता। जिम्बाब्वे के लिए बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की और वह नाबाद लौटे।
कम लक्ष्य का पीछा करते हुए बेनेट और तादिवनाशे मारुमनी जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। मारुमनी को को सुफ्यान महमूद ने अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर में सुफ्यान ने डियोन मायर्स को खाता खोले बिना आउट किया। दो झटके लगातार लगने के बाद बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 रन जोड़ लिए थे, लेकिन टेलर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बेनेट अंत तक टिके रहे, पर अर्धशतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि कप्तान सिकंदर रजा ने विजयी चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया। बेनेट ने 36 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि रजा दो गेंदों पर एक चौका के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए दोनों विकेट सुफ्यान ने लिए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और जिम्बाब्वे ने उसे शुरुआती झटके दिए । मुजरबानी ने सबसे पहले कप्तान जतिंदर सिंह को बोल्ड किया जो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नगारवा ने हमाद मिर्जा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर