द्वारकापुरी थाने का मामला शराब के मामले में था फरार हाल ही में किया था गिरफ्तार
दैनिक शब्द अग्नि / इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी अवैध शराब से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित था और हाल ही में उसे गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को थाने में हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसने किसी तरह हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया और पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर थाने से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और आरोपी की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर विशेष टीमें रवाना की गईं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय थाने में अन्य मामलों की कार्रवाई भी चल रही थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई और आरोपी भागने में सफल हो गया।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
Author: Shabd Agni
.