VISITORS

0 0 6 6 7 5

March 5, 2026 4:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 5, 2026 4:24 am

राघोपिपलिया में 2 किशोरों की डूबने से मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। राघोपिपलिया गांव में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। 15 वर्षीय रोहित पिता गोरधन राजोरिया और 14 वर्षीय दीपेश पिता पवन राजोरिया अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहराई में चले गए और डूब गए।
उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में तलाश शुरू की। लगभग एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव के युवक बहादुर मालवीय ने बताया कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे। सूचना मिलने पर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, काफी समय बीत जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। शवों को बाहर निकालने में लगभग एक से दो घंटे का समय लगा।
पोस्टमार्टम कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि तपोभूमि और ब्रिज के आगे स्थित तालाब में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। वे मृत पाए गए। दोनों शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर