VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:38 pm

डीजल टैंक को काटते समय झुलसा कर्मचारी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एबी रोड़ स्थित चार पहिया वाहनों के डेंटिग और पेटिंग कंपनी के मालिक और मैनेजर के खिलाफ आजाद नगर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर की है। एक माह पहले काम के दौरान कर्मचारी और टैंकर ड्रायवर झुलस गए थे। मामले में पीड़ित ने सोमवार को थाने में शिकायत की। जिस पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई।
आजाद नगर पुलिस ने मोहम्मद असलम पुत्र मुश्ताक खान निवासी सम्राट कॉलोनी खजराना की शिकायत पर मालिक मुश्ताक अली खगर ओर मैनेजर अब्दुल कलाम के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर की है। मोहम्मद असलम 4 फरवरी को यहां टैंकर की सफाई के दौरान धमाका होने से झुलस गया था। सोमवार को असलम ने थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया। जिसमे बताया कि वह सारको कंपनी मेंवेल्डिंग और डेन्टींग का काम करता है। इसका मालिक मुश्ताक है।
मेंटेनेंस का काम करने वाले चार कर्मचारी मैनेजर अब्दुल कलाम के अधीन कार्यरत थे। 4 फरवरी को पार्किंग में ट्रक क्रमांक MP09HG8156 सर्विसिंग के लिए आया, जिसमें डीजल टैंक लगा हुआ था। कर्मचारी मोहम्मद असलम ने टैंक खोला तो उसमें काफी मात्रा में डीजल भरा मिला। असलम ने मैनेजर को बताया कि पहले टैंक की सफाई के बाद ही रिपेयरिंग संभव है, लेकिन आरोप है कि मैनेजर अब्दुल ने बिना सफाई किए ही ग्राइंडर से टैंक काटने का दबाव बनाया। जैसे ही ग्राइंडर मशीन चलाई गई, टैंक के भीतर गैस बनने से जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में मोहम्मद असलम के दोनों हाथ, चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गए, जबकि पास खड़े ट्रक ड्राइवर राजू का चेहरा भी झुलस गया। करीब आधे घंटे बाद मैनेजर और अन्य लोग घायलों को बालाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि डीजल टैंक पर काम के दौरान न तो किसी तरह की ट्रेनिंग दी गई थी और न ही सुरक्षा उपायों का पालन किया गया। मोहम्मद असलम के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर