VISITORS

0 1 5 9 7 6

July 8, 2026 9:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 9:51 pm

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

 कुक्षी वृत्त में ₹69,168 मूल्य की विदेशी शराब जब्त

शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी धार । जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में धार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त कुक्षी द्वारा ग्राम नरझली में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा जब्त की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

सहायक जिला आबकारी अधिकारी मोहनलाल भायल के नेतृत्व में वृत्त कुक्षी की आबकारी उप निरीक्षक रीनू भिंडे द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरझली स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 15 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी मदिरा बरामद हुई।

यह सब हुआ जब्त

कार्यवाही में कुल 167.28 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 69,168 रुपये है। जब्त सामग्री में 144 नग माउंट सुपर स्ट्रांग बीयर (500ml), 05 पेटी लेमाउंट (Lemount) बीयर (कुल 120 नग, 500ml), 02 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की (24 बोतल, 750ml) और 02 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की (96 पाव, 180ml) शामिल हैं।

एक आरोपी फरार हुआ

मौके पर आरोपी लोकेश पिता गणपत डोडवे, निवासी नरझली, फरार होने में सफल रहा। विभाग द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।  इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक चेतन वेद, अविनाश भूरिया, आबकारी आरक्षक रत्ना अमलियार, पद्मा बघेल, राशी सोलंकी तथा धरमपुरी एवं गंधवानी का आबकारी स्टाफ सम्मिलित रहा।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर