हनी ट्रैप से जुड़े आरोपी एवं उसके परिवार पर लगे गंभीर आरोपों की गहराई से होगी जांच, जमानत को लेकर भी बढ़ी कानूनी चुनौती
शब्द अग्नि / इंदौर । शहर के बहुचर्चित 100 करोड़ रुपये की जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार हनी ट्रैप-2 प्रकरण के आरोपी लाखन चौधरी और उसके परिवार के कई सदस्यों पर जमीन हड़पने के गंभीर आरोप हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे प्रकरण की कड़ियों को जोड़ते हुए सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों की विस्तार से पड़ताल करेंगी।
मामला सिर्फ जमीन का नहीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह मामला सिर्फ जमीन के हस्तांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किए जाने के भी संकेत मिले हैं। इसी वजह से प्रकरण की जांच विशेषज्ञ स्तर पर कराने के लिए इसे क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।
जमानत का जॉच में पड़ सकता है असर
सूत्रों के मुताबिक, इस केस में आरोपी की जमानत का भी क्राइम ब्रांच की जांच पर असर पड़ सकता है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो कानूनी कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है। फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.