VISITORS

0 1 5 9 6 6

July 8, 2026 6:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 6:53 pm

इंदौर : रिया केतन के गुपचुप शादी आशंका

डेटा और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच में जुटी पुलिस, रिश्ते से जुड़े हर पहलू की हो रही पड़ताल

शब्द अग्नि / इंदौर ।  बहु चर्चित हत्याकांड हनीट्रैप मामले में एक नया मोड आ गया है जांच के दौरान पुलिस को ऐसे डिजिटल संकेत मिले हैं, जिनसे आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच कथित तौर पर गुपचुप शादी होने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां अब मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

शादी का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं 

सूत्रों के अनुसार, अब तक पुलिस को शादी का कोई आधिकारिक दस्तावेज या प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि, मोबाइल से मिले कुछ संदेश और अन्य डिजिटल जानकारी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर दोनों के संबंधों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले सबूतों की की जाएगी जॉच

जांच अधिकारी सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर