VISITORS

0 0 6 6 7 5

March 5, 2026 4:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 5, 2026 4:22 am

5 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं बाधा

सेमीफाइनल की बाधा: इंग्लैंड के कौन से 5 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं सिरदर्द ? इन्हें रोका तो काम होगा आसान
मुंबई। गत चैंपियन भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाए रखने से दो कदम दूर है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब उसका सामना इंग्लैंड से है। इंग्लैंड की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में और उसने सुपर आठ चरण में अपने सभी मुकाबले जीते थे। वहीं, भारतीय टीम का अभियान दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के कारण लड़खड़ा गया था, लेकिन टीम किसी तरह वापसी करने में सफल रही थी। लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह लगातार तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई जिसमें भारत जीत हासिल करने में सफल रहा था। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जाने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगी।
इंग्लैंड के लिए चिंता की बात जोस बटलर का फॉर्म में नहीं है। बटलर भले ही इस टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हों, लेकिन इंग्लिश टीम के कुछ खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में लौट चुके हैं। आइए, आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैं होने वाले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं….
विल जैक्सः

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बिल जैक्स के लिए टी20 विश्व कप 2026 अब तक कमाल का गुजरा है। जैक्स की घूमती गेंदें बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली सबित हुई हैं, तो वह बल्ले से भी लगातार योगदान दे रहे हैं। वह सात मैचों में 176 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 191 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में जैक्स ने सात विकेट निकाले हैं।
हैरी ब्रूकः

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। सुपर- 8 राउंड में पकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड के कप्तान सात मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं। ब्रूक अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।
फिल सॉल्ट:

फिल सॉल्ट पवरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सॉल्ट ने अब तक टूर्नामेंट में भले ही सात मुकाबलों में 125 रन ही बनाए हों, लेकिन अगर वह इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आदिल राशिदः

आदिल राशिद को भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना खूब रास आता है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में राशिद ने टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 7.50 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। भारत इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में राशिद सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी हैं वह 18 मैचों में 14 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं। इस विश्व कप में वैसे ही भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।
जोफ्रा आर्चरः

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को जोफ्रा आर्चर से भी सतर्क रहना होगा। आर्चर टी20 विश्व कप 2026 में खेले सात मुकाबलों में 10 विकेट निकाल चुके हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आर्चर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं और उनके पास वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। यही वजह है कि आर्चर सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर