शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से दोपहर दो बजे से आयोजित की जायेगी। इसके जिला शिक्षा अधिकारी शांतस्वामी स्वामी भार्गव व जिला परियोजना समनव्यक संचय मिश्रा द्वारा परीक्षा समन्वय समीति को निर्देश दिये गये थे कि शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाये जाए। कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में पारदर्शिता सराहनीय रही।
राज्य शासन के निर्देशों का नियमानुसार पालन करते हुए जिलाधीश शिवम वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सिद्धार्थ जैन जिला पंचायत इंदौर के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक द्वारा निर्देश दिये गये थे कि शासन की गाइडलाइन एवं प्रशासनिक आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। इन्हीं निर्देशों के अनुरूप सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं जन शिक्षा केन्द्र प्रभारियों के समन्वय से परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण निबंधित एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से किया
गया है। बच्चों को दी शुभकामनाएं इंदौर जिलाधीश शिवम वर्मा व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर सिधार्थ जैन जिलाशिक्षा अधिकारी डॉ. शांतस्वामी भार्गव जिला परियोजना संजय मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Author: Shabd Agni
.
