VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:58 am

रिश्तेदार ने की 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ उसके एक रिश्तेदार द्वारा छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोपी मूल रूप से गुना का निवासी बताया गया है, जो पारिवारिक मदद के लिए इंदौर आया था।
पीड़िता बुधवार को परिजनों के साथ द्वारकापुरी थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर अनिल प्रजापत निवासी बरखेडा गुना के खिलाफ छेडछाड और पॉस्को एक्ट के चलते एफआईआर की गई है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जुलाई में उसके पिता का एक्सीडेंट होने के बाद परिवार की सहायता के लिए आरोपी को इंदौर बुलाया गया था। वह कुछ समय से उनके घर में रह रहा था और परिवार के कामों में मदद कर रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब छात्रा घर के कामों में लगी होती, तब वह उसे परेशान करता और छेड़छाड़ की हरकतें करता और बार-बार उसके साथ बाहर चलने का दबाव बनाता था। छात्रा ने उससे दूरी बनाए रखी, लेकिन उसने कई बार उसने प्रताड़ित करने का प्रयास किया। पंड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो भी ले लिए थे और बाद में उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। उसने परिवार को नुकसान पहुंचने की धमकी भी दी। अक्टूबर 2025 में छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद आरोपी को घर से बाहर कर दिया गया था।

उस समय पारिवारिक संबंधों के चलते पुलिस में शिकायत नहीं की गई। इसके बाद भी आरोपी मोबाइल फोन के जरिए छात्रा को लगातार धमकाता रहा। बुधवार को उसने देबारा संपर्क कर दबाव बनाया और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने पिता को जानकारी दी और दोनों थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज कराया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर