VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 7:09 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 7:09 pm

इंदौर : पान की दुकान पर बदमाशों ने किया हमला

शब्द अग्नि / इंदौर। कनाड़िया इलाके में पान दुकान संचालक दीपक चौरसिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आरोपी करण यादव और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की। दीपक ने बताया कि आरोपी उसके साथ पुराना विवाद रखते थे। शनिवार को आरोपी दुकान पर आया और बाहर निकलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब दीपक ने मना किया तो मारपीट की गई। आरोपी ने पेट्रोल भरी बोतल फेंकी और साथी ने आग लगा हुआ डंडा फेंक दिया। दीपक ने पीछे की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक करण यादव पहले नजदीकी शराब के अहाते में काम करता था और एक-डेढ़ महीने पहले भी बिना पैसे दिए सामान लेने के मामले में उसने मारपीट की थी। उस समय भी पुलिस ने उस पर FIR दर्ज की थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर