VISITORS

0 0 7 7 0 7

May 18, 2026 12:41 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 12:41 am

इंदौर : ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया

शब्द अग्नि / इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को पकड़ा उसके पास से 36.39 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 लाख 70 हजार के करीब है। टीम उससे पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम संजय सेतु पार्किंग पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति दिखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और उससे पूछताछ की तो वह घबराने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम देवीलाल मीणा निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान का होना बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 36.39 ग्राम ब्राउन शुगर व एक बाइक मिली। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी देवीलाल मीणा 8वीं पास है और दिहाड़ी वेतन पर मजदूरी करता है। ज्यादा लाभ कमाने के लिए वह सस्ते दाम में अवैध मादक पदार्थ लाकर शहर में नशा करने वालों को महंगे दामों में बेचता था, ताकि वह ज्यादा पैसा कमा सके। क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से ब्राउन शुगर लेकर आता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर