VISITORS

0 1 5 2 0 0

July 3, 2026 3:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 3:31 pm

इंदौर : युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

नाम बदलकर गायिका युवती को प्रेमजाल में फंसाया,  बंधक बना दुष्कर्म का आरोप

शब्द अग्नि /इंदौर ।  शहर में एक गायिका युवती के साथ कथित  दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर और नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। विश्वास में लेने के बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

 बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद युवती ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर