VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:26 pm

बड़वानी पुलिस द्वारा जारी है “ऑपरेशन हवालात”

थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर 3 स्थाई वारंट किए तामील
शब्द अग्नि न्यूज़ / बड़वानी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री जगदीश डावर के द्वारा जिला बड़वानी में ‘ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है जिसमे जिले के लंबित फरार स्थाई, गिरफ्तारी वारंटीयो, फरारी, ईनामी बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को एक विशेष टीम बनाकर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है ।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो, फरारी वारंटीयो एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में गठित टीम को लंबित वारंटीयो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा गठित टीम को थाने के लंबित ईनामी स्थाई वारंटियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु कहने पर टीम द्वारा थाना सेंधवा शहर पर दर्ज प्राप्त माननीय न्यायालय सेंधवा के प्रकरण क्रमांक 221/2019 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि तथा प्रकरण क्रमांक 468/2021 धारा 188 भादवि में फरार तथा प्रकरण क्रमांक 70/2021 धारा 294, 323, 506 भादवि में आरोपी लखन पिता सीताराम ठाकरे निवासी दावल बेड़ी सेंधवा का माननीय न्यायालय की पेशी पर से फरार चल रहा था जिसका माननीय न्यायालय सेंधवा द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन को लंबित फरारी ईनामी स्थाई वारंटीयो के संबंध में सूचना मिली कि वारंटी सेंधवा में आए है जिनको टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश कर स्थाई वारंट तामील किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर