VISITORS

0 0 7 4 4 6

May 15, 2026 4:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 4:14 pm

इंदौर : आईटी पार्क के पास कार में लगी आग

3 बच्च्चों समेत 5 लोग सवार थे
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भंवरकुआ इलाके में आईटी पार्क के पास एक कार में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुंचीं। चार हजार लीटर पानी डालने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया।
फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे ने बताया कि घटना इम्पीट्स कंपनी की बिल्डिंग के सामने की है। यहां पर एक कार में अचानक धुआं निकला। इसके कुछ देर बाद उसने आग पकड़ ली और लपटें उठने लगी। आग लगने के बाद 3 से 4 धमाके भी हुए। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में तीन बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। बोनट से जब धुआं निकला तो सभी तुरंत बाहर निकल आए। यहां आग लगने के दौरान एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर