VISITORS

0 1 6 4 1 9

July 10, 2026 5:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 5:44 pm

इंदौर : सब्सिडी दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

कोल्ड स्टोरेज संचालक को सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की धोखाधड़ी, साइबर क्राइम ने दर्ज किया मामला

शब्द अग्नि / इंदौर । के राऊ क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज कारोबारी के साथ सरकारी सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को भोपाल का प्रभावशाली व्यक्ति बताकर कारोबारी का विश्वास जीता और करीब सात महीने तक अलग-अलग बहाने बनाकर लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी सब्सिडी का दिया लालच

पीड़ित कारोबारी के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि वह सरकारी विभागों में अच्छी पहुंच रखता है और कोल्ड स्टोरेज के लिए लगभग 1.40 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत करा सकता है। इसी भरोसे में कारोबारी उससे लगातार संपर्क में रहा और उसके बताए अनुसार विभिन्न मदों में भुगतान करता गया।

रजिस्ट्रेशन, स्टाम्प ड्यूटी और पोर्टल शुल्क के नाम पर वसूले रुपये

आरोपी ने कभी फाइल प्रोसेसिंग, कभी स्टाम्प ड्यूटी, तो कभी पोर्टल चार्ज और अन्य सरकारी शुल्क का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में कुल **35.71 लाख रुपये** ले लिए। हर बार वह जल्द सब्सिडी स्वीकृत होने का आश्वासन देता रहा।

सब्सिडी नहीं मिली तो खुली ठगी की परतें

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सब्सिडी की राशि स्वीकृत नहीं हुई, तब पीड़ित को संदेह हुआ। आरोपी से जवाब मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की।

साइबर क्राइम ने दर्ज किया केस

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर