स्कूल की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी
शब्द अग्नि /इंदौर । शहर के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय के किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रसोई में स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।
विभाग ने लिए छः सैंपल
निरीक्षण के दौरान टीम ने खाने-पीने में उपयोग की जा रही विभिन्न सामग्री के छह नमूने एकत्रित किए। इन सैंपलों को गुणवत्ता और खाद्य मानकों की जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित संस्था के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी
बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग समय-समय पर स्कूलों, छात्रावासों और अन्य संस्थानों के किचन का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की समीक्षा करता रहेगा।
लेब पहुंचाए सैंपल रिपोर्ट का इंतजार
अधिकारियों के अनुसार लैब से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल प्रबंधन को सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Shabd Agni
.