VISITORS

0 0 7 6 2 0

May 15, 2026 9:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 9:22 pm

बिहार 5 जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

सभी ई-मेल फर्जी निकले
शब्द अग्नि न्यूज़ । पटना। बिहार के कम से कम पांच जिलों की अदालतों को बुधवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन अदालत परिसरों को खाली कराया और सघन तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में सभी धमकियां फर्जी पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सिवान, भागलपुर और समस्तीपुर जिलों की दीवानी अदालतों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल बाद में फर्जी साबित हुए। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंतेश कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, “आज जिला न्यायाधीश के ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद विशेष सुरक्षा जांच की गई, मामले की पड़ताल की गई और अदालत परिसर को खाली कराया गया।” उन्होंने बताया कि ‘डीप सर्च मेटल डिटेक्टर’ (डीएसएमडी) और श्वान दस्ते की टीमें तैनात की गईं तथा सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मिश्रा ने कहा, “पुलिस जल्द ही ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी।”

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर