VISITORS

0 1 6 4 9 9

July 11, 2026 12:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 12:44 am

राजा रघुवंशी के हत्यारे का दिमाग ‘डिकोड’

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। वैसे हनीमून का मतलब खुशियों का आगाज होता है। लेकिन जब सेहरे की चमक और विदाई की शहनाई के तुरंत बाद मौत अपनी दस्तक दे दे, तो वह हनीमून नहीं. बल्कि एक ‘खूनी साजिश’ बन जाता है। इंदौर के राजा रघुवंशी शादी के बाद हनीमून के लिए पत्नी संग शिलांग गए थे। यह उसकी जिंदगी का सबसे हसीन सफर था. लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। एक ऐसा सफर जिसमें राजा के साथ प्यार, धोखा और मौत तीनों सफर कर रहे थे। साल 2025 में हुए इस हादसे ने ना सिर्फ इंदौर, बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह केस अब एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह है हाल ही में रिलीज हुई एक वेब सीरीज, जिसने इस केस के पन्नों को दोबारा पलट दिया है। इस सीरीज का एक पूरा एपिसोड राजा और सोनम रघुवंशी मामले पर है. जिसमे न केवल अपराध की क्रूरता को दिखाया गया है, बल्कि कुछ ऐसे पहलुओं को भी सामने लाया गया है, जो अब तक पुलिस फाइलों के बीच दबे हुए थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर