VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:49 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:49 pm

प्रेम विवाह के बाद युवक को ससुराल पक्ष ने पीटा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | कनाड़िया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर और सालों ने युवक को अगवा कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कनाड़िया पुलिस ने शेखर कोगेजी पुत्र मांगीलाल, निवासी उपडीनाथा की शिकायत पर जगदीश भदौरिया, विजय सिसोदिया, अजय सिसोदिया और बलवान सिंह सिसोदिया के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, धमकाने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
शेखर ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को इंदौर के ग्राम कनाडिया स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास जगदीश और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाया और फिर हाथ- थप्पड़ों व डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन ग्राम हिंगोनिया लेकर गए, जहां रास्ते में भी उनके साथ लगातार मारपीट की जाती रही।

पीड़ित के अनुसार, वहां उसके ससुर जगदीश भदौरिया ने कहा कि वह “नीची जाति का है” और उसने लड़की पूनम से शादी कर ली है, जिससे समाज में उनकी बदनामी हो रही है। आरोप है कि पूनम को छोड़ने का दबाव बनाया गया और जब शेखर ने इससे इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ और बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद घायल शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है। कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।इंदौर | कनाड़िया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर और सालों ने युवक को अगवा कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कनाड़िया पुलिस ने शेखर कोगेजी पुत्र मांगीलाल, निवासी उपडीनाथा की शिकायत पर जगदीश भदौरिया, विजय सिसोदिया, अजय सिसोदिया और बलवान सिंह सिसोदिया के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, धमकाने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। शेखर ने शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को इंदौर के ग्राम कनाडिया स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास जगदीश और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाया और फिर हाथ- थप्पड़ों व डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन ग्राम हिंगोनिया लेकर गए, जहां रास्ते में भी उनके साथ लगातार मारपीट की जाती रही। पीड़ित के अनुसार, वहां उसके ससुर जगदीश भदौरिया ने कहा कि वह “नीची जाति का है” और उसने लड़की पूनम से शादी कर ली है, जिससे समाज में उनकी बदनामी हो रही है। आरोप है कि पूनम को छोड़ने का दबाव बनाया गया और जब शेखर ने इससे इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ और बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद घायल शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है। कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर