VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:16 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:16 pm

राम मंदिर में घुसे चोर, भगवान के आभूषण भी ले गए

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | चंदन नगर क्षेत्र के सिंहासा गांव के राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर के ताले खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद रहवासियों को सूचना दी गई और चंदन नगर पुलिस को
बुलाया गया।
पुजारी नरेंद्र पाठक ने बताया कि चोर मंदिर से भगवान के आभूषण और दान पेटी में रखे लगभग तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने दान पेटी तोड़ने का भी प्रयास किया था। पुलिस को मंदिर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद मिली हैं। फुटेज में चोर बाइक से आते और जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी देखी गई। सुबह सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और
पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए. इधर, इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में भी चोरी की घटना सामने आई है। गोयल नगर निवासी कुलभूषण जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से सोने का गले का सेट, डायमंड सेट, सोने टॉप्स, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर