VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 12:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 12:04 pm

युवक ने किया सुसाइड पत्नी से चल रहा था विवाद

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक फल विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब 3 बजे परिजनों को लगी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दिनेश (30) पुत्र मोतीलाल निवासी तापती परिसर के रूप में हुई है। वह घर में अकेला रहता था और नारियल पानी बेचने का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थी। गुरुवार को भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश के अन्य परिजन पास ही रहते हैं, जबकि उसके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) मूसाखेड़ी में नाना- नानी के साथ रहते हैं। परिवार का आरोप है कि दिनेश की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिसके कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों का यह भी कहना है कि वह दिनेश को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान ससुराल पक्ष का कोई सदस्य जिला अस्पताल नहीं पहुंचा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर