शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट जिले अंतर्गत थाना लांजी के सूने मकान में हुई चोरी का 24 घंटे मे खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार चोरी गया संपूर्ण माल- सोने के जेवरात, नगदी सहित 4 लाख 15 हजार रुपये का मशरूका बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त । 100 प्रतिशत रिकवरी बालाघाट जिले में चोरी संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बालाघाट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना लांजी पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुये विगत दिनो सूने घर से हुई चोरी का खुलासा करते हुये 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
क्या थी घटना
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.06.2026 को फरियादी रूपेश बड़मे निवासी लांजी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके सूने मकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसकर आलमारी एवं लॉकर के ताले तोड़कर सोने के जेवरात एवं ₹15,000 नगदी चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लांजी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा सूने मकान से हुई चोरी के आरोपियों की तलाश हेतु थाना क्षेत्र एवं आसपास के संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध सुजुकी एक्सेस स्कूटी से सराफा दुकानो के आसपास सोने की अंगूठी बेचने का प्रयास कर रहे है। सूचना पर गठित टीम द्वारा संदिग्ध विकास बड़मे उम्र 24 वर्ष निवासी पूर्वाटोला व मनीष नागेन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी लांजी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया घटना वाले दिन फरियादी के घर का पीछे का दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण एवं नगदी रुपये चोरी किये थे। पंजीबद्ध प्रकरण- अपराध क्रमांक- 213/2026, धारा 331(4), 305 (a) भारतीय न्याय संहिता
Author: Shabd Agni
.