VISITORS

0 1 8 2 5 3

August 5, 2026 2:57 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रेप के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास को अखाड़ा परिषद ने किया बहिष्कृत

रेप केस के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर संत समाज की बड़ी कार्रवाई, अखाड़ा परिषद ने किया बहिष्कृत

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, उज्जैन। सदावल क्षेत्र स्थित दादूराम आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद स्थानीय अखाड़ा परिषद ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। परिषद ने ज्ञानदास का सामाजिक बहिष्कार करते हुए उज्जैन के सभी आश्रमों, मठों और अखाड़ों के भंडारों में उनके प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास और महामंत्री महंत रामेश्वर गिरी ने बताया कि परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि ज्ञानदास का कथित कृत्य संत समाज और सनातन परंपरा की मर्यादाओं के विपरीत और कलंकित करने वाला है।

परिषद ने निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज को पत्र भेजकर ज्ञानदास को महामंडलेश्वर पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की भी मांग की है। परिषद के अनुसार, अगली सूचना तक ज्ञानदास किसी भी धार्मिक आयोजन, मठ, अखाड़े या आश्रम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर