VISITORS

0 1 7 7 0 1

July 23, 2026 4:04 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ से लेबड़ तक ढाबे बने गोरखधंधो के ठिकाने

गुणावद क्षेत्र में अवैध गैस, पेट्रोल, डीजल और केमिकल का कारोबार, जिम्मेदार मौन

धार राघवेंद्र रघुवंशी । धार जिले के इंदौर अहमदाबाद फोरसीलेन पर धार जिले के राजगढ़ से अवैध पेट्रोल डीजल और केमिकल का कारोबार शुरू होता है जो लेबड़ तक इन अवैध व्यापार का धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है खास बात यह है कि राजगढ़ से लेबड़ तक लगभग 75 किलोमीटर की दूरी में कई ऐसे ढाबे हैं जहां पर अवैध तरीके से पेट्रोल डीजल और केमिकल के टेंकर खड़े होते हैं और फिर शुरू होता है वहां से अवैध तरीके से उसका सप्लाय। सूत्र बताते हैं कि पिकअप वाहन के माध्यम से ड्रमो में इन अवैध पदार्थों को ले जाया जाता है लेकिन इनको रोकने की हिम्मत न तो संबंधित विभाग को है और न हीं उन क्षेत्र के पुलिस विभाग को.. इसी को लेकर बड़ी मात्रा में इन क्षेत्र में अवैध धंधे फल फूल रहे हैं।

गुणावद क्षेत्र में अवैध धंधे जोरो पर

धार जिले के समीप गुणावद क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित कुछ ढाबों की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग , पेट्रोल, डीजल और केमिकल का अवैध कारोबार रात के अंधेरों और सुबह तड़के धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्र बताते है की रात के अँधेरे में ढाबो के पीछे टैंकर खड़े हो जाते है जहा पर 10-15 मिनिटो में ड्रमो में पेट्रोल, डीजल और केमिकल निकाला जाता है तथा पिकअप वाहन के माध्यम से उन्हें अपने गोदाम तक पहुंचाया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन बने हुए हैं।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ज्वलनशील पदार्थों का बिना सुरक्षा मानकों के भंडारण और कथित बिक्री से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि आग लगने जैसी घटना होती है तो ग्रामीणों व राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गुणावद क्षेत्र में ढाबा की आड़ में अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं अवैध कारोबार नए नहीं है बल्कि लंबे समय से चले आ रहे हैं इन ढाबों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है लेकिन कुछ दिनो तक यह अवैध धंधे बंद तो हो जाते है लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद अपना अवैध कारोबार शुरू कर देते हैं।

क्राइम प्रभारी को भी भनक नहीं है इन अवैध गतिविधियों की

वैसे तो जिले के क्राइम प्रभारी का काम होता है हर अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना और अगर अवैध गतिविधियों हो तो अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना लेकिन धार जिला क्राइम प्रभारी को धार जिले के इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर अधिकांश ढाबो की आड़ में संचालित हो रहे हैं इन अवैध गतिविधियों की भनक नहीं या फिर इन पर कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर